खल्लारी : खल्लारी माता मंदिर को अज्ञात चोरो ने बनाया निशाना,... - CG Sandesh

खल्लारी : खल्लारी माता मंदिर को अज्ञात चोरो ने बनाया निशाना, हज़ारो रुपये की हुई चोरी.

खल्लारी थाना अंतर्गत खल्लारी माता मंदिर को अज्ञात चोरो ने बनाया निशाना, हज़ारो रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है. पार्थी ने मामला दर्ज करवाया है.
जय शंकर यादव ने पुलिस को बताया कि वह चैतन्य नगर खल्लारी में रहता है। खल्लारी मंदिर का देखरेख व दरोगाई काम करता है।
04 नवम्बर 2022 को सुबह 7.00 बजे मंदिर में गया तो मंदिर के पुजारी पंडित अरूण तिवारी बताया कि 03 नवम्बर के 7.30 बजे पुजापाठ करके मंदिर का दरवाजा एवं चैनल गेट का ताला बंद किया था.

जो 04 नवम्बर को 06.15 बजे पुजा करने आया तो देखा तो खल्लारी मंदिर का चैनल गेट एवं दरवाजा का ताला तोडकर कोई अज्ञात व्यक्ति दरमियानी रात्रि में मंदिर में प्रवेश कर बिराजीत मातारानी का चांदी का चरण पादुका, करधन, मुकुट, छत्र, बिछिया पायल जोडी एवं गणेश भगवान की चांदी की मुकुट, छत्र कुल वजनी 1 किलो चांदी पुरानी कीमती 25,000/- रू0 को एव मंदिर में स्थिति दानपेटी की ताला तोडकर दान दिये करीबन 60,000/-रू0 कुल जुमला 85,000/- रू0 को चोरी कर ले गया है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें