आरोपित ने घर मे घुस कर...  जादू टोना के संदेह में युवती पर ल... - CG Sandesh

आरोपित ने घर मे घुस कर... जादू टोना के संदेह में युवती पर लाठी से किया हमला

जशपुर : जादू टोना के संदेह में आरोपित ने आधी रात को घर मे घुस कर युवती पर लाठी से हमला कर,गम्भीर रूप से घायल कर दिया। मामला जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार आरोपित आनंद मांझी 23 वर्ष की मां,बीते कुछ समय से बीमार से जूझ रही है। माँ की लंबी बीमारी से मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रहे आरोपित के मन मे जादू टोना का संदेह घर कर गया।

3 नवम्बर की रात को आरोपित डंडा लेकर अपने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के घर पहुँच गया। दस्तक देने पर,24 वर्षीय घायल युवती ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही आरोपित ने जादू टोना करके मां को बीमार करने का आरोप लगाते हुए,गाली गलौच करने लगा। युवती ने आरोपित के इस हरकत पर नाराजगी जताई तो,उसने डंडे से युवती के सिर पर हमला कर दिया।


शोर शराबा सुनकर,युवती के स्वजन,बाहर निकले। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। गम्भीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए कोतबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना और पीड़िता की शिकायत पर कोतबा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 294,506 बी,323 और 307 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर,फरार आरोपी आनंद मांझी को गिरफ्तार कर लिया है।

जशपुर में हुआ था तिहरा हत्याकांड

जादू टोना और भूत प्रेत जैसे अंध विश्वश,जनजातिय बाहुल्य जशपुर जिले में बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी साल अक्टूबर माह में कोतवाली थाना क्षेत्र में जादू टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था।

आरोपितों ने एक बीमार बच्चे की मृत्यु की घटना के बाद जादू टोना के संदेह में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें