पुलिस द्वारा 07 घंटे में सुलझाई गई अंधे कत्ल की गुत्थी - CG Sandesh

पुलिस द्वारा 07 घंटे में सुलझाई गई अंधे कत्ल की गुत्थी

बलौदाबाजार  दिनांक 11.05.2018 को प्रार्थी चुन्नु लाल यादव पिता स्व देवान यादव उम्र 60 साल साकिन पुरेना खपरी थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके पुत्र मृतक जयचंद यादव दिनांक 10.05.2018 के रात्रि 08.00 बजे ट्रेक्टर में काम करने जा रहा हू कहकर घर से निकाला था जो रात भर घर वापस नही आने पर दुसरे दिन पता करने पर पता चला कि घटना स्थल पुरान मेढ के पास अमोली के खेत के पास पुरेना खपरी में प्रार्थी की पुत्र जयचंद यादव का शव पडा हुआ है तथा शव पर संघातिक चोट के निशान नजर आ रहे है। प्रथम दृष्टया में हत्या होना परिलक्षित होने पर थाना सिटी कोतवाली बलौदाबजार में अपराध क्रमांक 252/2018 धारा 302 भादवि कायम कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी में लिया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आर एन दास के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार तथा स्पेशल स्क्वाड का सयुक्त टीम बनाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया।

जिसमें मृतक जयचंद यादव के पूर्व चरित्र को खगांलने पर पता चला कि गांव की एक लडकी को वह छेडखानी करता था। जिससे लडकी के भाई सुरज निषाद एवं लडकी के चाचा का लडका दीपचंद निषाद लगातर परेशान रहता था। फिर दोनो सुरज निषाद एवं दीपचंद निषाद ने जयचंद यादव को मारने के लिए एक हफ्ता पूर्व षडयंत्र तैयार किया। दिनांक घटना 10.05.2018 को मृतक जयचंद को काम करने के बाहाने घर से बुला कर उनके मोटर सायकल से सुरज निषाद एवं दीपचंद निषाद मोटर साकयल से ले गये इसी बीच में बोईर पेड का डंडा रखे थे और किसी को शक न हो कहकर डंडा मृतक जयचंद को ही पकडा दिये थे तथा मोटर सायकल का पेट्रोल की नाॅब को बंद कर दिये जिससे गाडी रास्ते में बंद हो गई। तब मृतक द्वारा मोटर साकयल चालु करने लगा। मोटर सायकल बंद होने पर मौका पाकर डंडा मृतक से लेकर सुरज निषाद द्वारा प्रथम मृतक जयचंद यादव के सिर के पीछे डंडा से ताबडतोड हमला कर दिया जिससे मृतक जयचंद लडखडा गया और पैर में फंसा कर वही घटना स्थल के पास गिरा दिये फिर डंडा को दीपचंद निषाद लेकर डंडा से मृतक जयचंद यादव के चेहरे पर तीन- चार बार हमला कर दिया तथा बारी बारी एक दुसरे से डंडा ले ले कर मृतक जयचंद पर हमला किये। जिससे मृतक जयचंद यादव की वही पर मृत्यु हो गया ।

फिर दोनो आरोपी लाश को ठीकाना लगाने के लिए घसिट कर वही पास के खेत मे ले गये और फेककर वहां से भाग गये। तथा मृतक के मोबाइल फोन को दसरमा रोड के रास्ते मे फेक दिये थे तथा घटना में प्रयुक्त डंडे को रिसदा के तलाब में तथा मोटर सायकल को अपने घर में छूपा कर रखे थे। जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरिक एक्शन लेकर आरोपियो के निशादेही पर बरामद किया गया है। प्रकरण में आरोपीयो को पतासाजी में स्पेशल स्क्वाड टीम के प्रभारी निरीक्षक नरेश चैहान प्रआर राजकुमार ठाकुर आरक्षक नरेश खूंटे, मुकेश तिवारी, अजोर मांझी, प्रदीप शुक्ला, शिव कुमार देवांगन का विशेष योगदान रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें