भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'KGF-2' की म्यूजिक बजने से राहुल गांधी सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'केजीएफ-2' की म्यूजिक बजने से राहुल गांधी सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. राहुल गांधी पर म्यूजिक चोरी का आरोप लगा है। यात्रा के लिए बनाई गई म्यूजिक को कथित तौर पर 'केजीएफ-2' की म्यूजिक होने का दावा किया गया है। एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तीन लोगों के खिलाफ म्यूजिक चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराया गया है। आरोप है कि यात्रा के दो वीडियो में 'केजीएफ-2' के पापुलर गीत का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया है। इस वीडियो को जयराम रमेश ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट भी किया है।
एमआरटी म्यूजिक के एम नवीन कुमार ने राहुल गांधी सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। यह एफआईआर यशवंतपुर थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने राहुल गांधी, जयराम रमेश व सुप्रिया के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा के दो वीडियो पोस्ट किए हैं।
इन वीडियोस में केजीएफ-2 फिल्म के लोकप्रिय गीतों का इस्तेमाल किया गया है। इन गानों का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार केजीएफ-2 की म्यूजिक का स्वामित्व उनके कंपनी के पास है। उसकी म्यूजिक का इस्तेमाल गलत तरीके से बिना अनुमति के लाभ के लिए किया गया है। फिल्म के गाने वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हैं जिसका गलत तरीके से इस्तेमाल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए किया गया है।