बाल-बाल बचे यात्री...राजधानी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय फ्ल... - CG Sandesh

बाल-बाल बचे यात्री...राजधानी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय फ्लाइट का फटा टायर !

 भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एयरपोर्ट में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्रयागराज से भोपाल आई फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि लैंड करते समय फ्लाइट की टायर फट गई। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रबंधन ने तकनीकी खराबी होने की जानकारी दी है।


मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयर की फ्लाइट प्रयागराज से भोपाल आई थी। इसके बाद वह हैदराबाद जाने वाली थी। भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड के दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इस घटना के बाद हैदराबाद जाने वाले यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। यात्री हैदराबाद का नहीं पहुंच पाए।

इसके साथ ही कई फ्लाइटों को भी कैंसिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें