बागबाहरा : रोड में फिसल कर गिर जाने से मोटर सायकल चालक की मौत
बागबाहरा पुलिस को मृतक गणेश साहू पिता सुखराम साहू उम्र 63 वर्ष साकिन सिर्री थाना बागबाहरा जिला महासमुंद की मर्ग जांच किया। मर्ग के दौरान मृतक की पत्नि,पुत्री का कथन लेख किया जिन्हाने अपने अपने कथन में बताये कि मृतक गणेशराम साहू 11 मार्च 2022 को अपनी मो0सा0 टीवीएस सुपरXL क्र CG 06 GP 8844 से प्रात: करीब 10.30 बजे घर से बाजार जाने के लिए निकला था कि 11.30 बजे करीब नमन पेट्रोल पंप कार्मल स्कुल के पास झलप रोड बागबाहरा पहूंचा था कि रोड में फिसल कर गिर जाने से उसके सिर ,हाथ पैर में गंभीर चोंटे आयी जिसे ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा ले गये जहां से रिफर करने पर आदित्य अस्पताल महासमसुंद में भर्ती कर 31 मार्च तक ईलाज कराये रात्रि में वहां से रिफर करने पर डीकेएस अस्पताल रायपुर ले जाकर ईलाज हेतु भर्ती किये.
जहां एक्सीडेंट से आयी चोंटों के कारण 01 अप्रैल के 01.00 बजे को मौत हो जाना बताये कि थाना गोलबाजार रायपुर से 0/22 की मर्ग डायरी कायम कर मृतक के शव का पीएम कराया गया है । पीएम रिपोर्ट में भी डाक्टर साहब द्वारा मृतक के सिर में एक्सीडेन्ट से गंभीर चोंट आने के कारण मौत होना लेख किये है।
जांच दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया घटना स्थल निरीक्षण पर भी मृतक को अपनी मो0सा0 से रोड में फिसल कर एक्सीडेन्ट होने से मौत होना पाया गया। परिजनो ,पंचानो की कथन ,पीएम रिपोर्ट तथा घटना स्थल पर प्राप्त भौतिक साक्ष्य के आधार पर मृतक की मृत्यु स्वयं के मो0सा0 को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रोड में फिसल कर एक्सीडेंट होने से उसके सिर एवं शरीर में आयी गंभीर चोटो के कारण मौत होना पाये जाने से अपराध सदर धारा 304 (ए) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।