बागबाहरा : सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार  - CG Sandesh

बागबाहरा : सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस को 05 नवम्बर 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि सब्जी हटरी के बगल में युनुस खान पिता रफिक खान उम्र 37वर्ष साकिन वार्ड नं 04 थाना पारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद द्वारा अपने दूकान में रूपये पैसे की दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पहुंचकर रेड किया जहां पर आरोपी युनुस खान को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया।

आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी जिसमें विभिन्न अंको के सामने नंबरो में दांव लगा हुआ, एक नग डट पेन, नगदी रकम 675 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें