मौत के कारणों की हो रही जांच...बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मि... - CG Sandesh

मौत के कारणों की हो रही जांच...बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव

मध्य प्रदेश। उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में एक बाघ का शव मिला। बीटीआर के फील्ड डायरेक्टर को शनिवार को रिजर्व के धमोखर रेंज के बड़वार बीट में एक बाघ के शव के पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड के साथ इलाके का निरीक्षण किया।


बीटीआर के फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत हुआ कि बाघ की उम्र 13 से 14 साल के बीच रही होगी और वृद्धावस्था के कारण ही उसकी मौत हो गई। फील्ड डायरेक्टर ने कहा कि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली और बाघ के शरीर पर चोट के भी कोई निशान नहीं मिले। फिलहाल बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें