अयोध्या दर्शन करने गये परिवार के घर से लाखों रुपए का सामान औ... - CG Sandesh

अयोध्या दर्शन करने गये परिवार के घर से लाखों रुपए का सामान और गहने पार

बिलासपुर : अयोध्या दर्शन करने गया परिवार तो उनके घर से लाखों रुपए का सामान और गहने पार हो गए। परिवार के लोग जब वापस घर लौटे तब उन्होंने देखा कि घर के अंदर सामान बिखरा हुआ है। जेवर भी पार हो गए हैं। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।


मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है. रूद्र विहार कॉलोनी के रहने वाले मनीष कुमार दीक्षित (37) सीएसपीडीसीएल बिल्हा में लाइनमैन का काम करते हैं। मनीष ने ही इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वो और उनका परिवार 29 अक्टूबर को अयोध्या दर्शन करने के लिए गया था।

इसके बाद हम लोग लौटे तो घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। अंदर अलमारी में रखे लाखों रुपए के गहने और सामान गायब थे। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है और जांच शुरू की है।

जांच करने में घर के आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। जिसमें एक चोर घर के अंदर घुसता हुआ 30 अक्टूबर की रात को दिखा है। पुलिस अब इस केस में सीसीटीवी के आधार पर ही आरोपी की तलाश कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें