आज है देव दीपावली इस मौके पर अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स, दे... - CG Sandesh

आज है देव दीपावली इस मौके पर अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स, देवता होंगे प्रसन्न

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल देव दीपावली 7 नवंबर को मनाई जाएगी। वाराणसी में देव दीपावली का पर्व बेहद उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवता धरती पर दीपावली मनाने आते हैं इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है। इस दिन कुछ खास वास्तु टिप्स की मदद से आप देवताओं को प्रसन्न कर सकते हैं।


1. देव दीपावली के दिन गंगा स्नान कर दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है इस दिन दीपदान करना 10 यज्ञ करने के बराबर माना जाता है।

2. देव दीपावली के दिन तुलसी के पौधे को पीले रंग के कपड़े से बांध देना चाहिए ऐसा करने से नौकरी वह व्यापार में नौकरी व व्यापार में उन्नति होती है।

3. देव दीपावली के दिन मिट्टी या आटे के दिए बनाकर उसमें 7 लौंग की कलियां डालकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

4. देव दीपावली के दिन एक दीया पितरों के नाम पर जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

5. देव दीपावली के दिन तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इस दिन तुलसी की 11 पत्तियों की माला को भगवान विष्णु को चढ़ाना चाहिए।


6. देव दीपावली के दिन तुलसी के 11 पत्ते को आटे के बर्तन में रखकर छोड़ देना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें