पिता ने सिम्स के डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप...सीने के दर्द... - CG Sandesh

पिता ने सिम्स के डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप...सीने के दर्द से युवती की मौत

बिलासपुर : सिम्स में सीने में दर्द होने पर आई 19 साल की युवती का डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। युवती के पिता ने अस्पताल में डॉक्टर और इलाज नहीं मिलने की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से की है। इसके बाद डीन ने सुपरिटेंडेंट को जांच का जिम्मा सौंपा है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट नहीं हुई है, इससे मामला रुका है। कोनी में रहने वाली 19 साल की रानू सोनवानी को 22 सितंबर को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया। उनके पिता राजकुमार सोनवानी ने बेटी के उपचार पर भर्ती की औपचारिकताएं निभाई।


जिसके बाद उन्हें बेड दिया गया। जब वार्ड में भर्ती रानू की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्होंने यहां एक महिला डॉक्टर से उसे देखने की गुजारिश की। महिला डॉक्टर ने उन्हें यह कहकर भगा दिया कि वे अस्पताल में अकेली हैं और मरीज नहीं देख पाएंगी। कुछ देर बाद पिता की आंखों के सामने उसकी बेटी ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसकी बॉडी को पिता घर ले आए। यहां अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने अपनी पीड़ा स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और बड़े अधिकारियों को बताई है। कलेक्टर ने मामले में डीन को चिट्‌ठी भेजकर इसकी जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें