अज्ञात युवक की ब्रिज के नीचे लाश मिलने से फैली सनसनी - CG Sandesh

अज्ञात युवक की ब्रिज के नीचे लाश मिलने से फैली सनसनी

बिलासपुर :  चकरभाठा क्षेत्र में अज्ञात युवक की ब्रिज के नीचे लाश मिलने से सनसनी फैल गई. आस पास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाने पर भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार लाश दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है. जिस वजह से लाश की शिनाख्त नहीं हो पा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पहचान और मौत के कारणों का पता चल पाएगा. मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है.


जिससे शुरुआती तौर पर पुलिस इसे स्वाभाविक मौत मान रही है. मृतक के शरीर पर भूरे रंग का पैंट है. चकरभाठा थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया” आमतौर पर रेलवे क्षेत्र में शाम ढलने के बाद शराब पीने वालों की लगभग काफी संख्या मे भीड़ जुटती है. हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण स्पष्ट हो पाएगा जांच जारी है”




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें