ग्रामीणों ने रेंजर को बनाया बंधक, मजदूरी नहीं देने के कारण उठाया कदम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. ग्रामीणों ने रेंजर को बंधक को बना लिया है. बताया जा रहा है कि मजदूरी नहीं देने के कारण ग्रामीणों ने ये कदम उठाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर वन परिक्षेत्र के छतौना गांव के ग्रामीण नाराज हैं. वन विभाग के अधिकारी सुमंत साहू को ग्रामीणों ने 5 घंटे से बंधक बनाकर रखा है. वन क्षेत्र में ग्रामीणों से कराए कार्य का पेमेंट नहीं देने से ग्रामीण नाराज़ हैं.
अन्य सम्बंधित खबरें