बागबाहरा : बिजली खम्भा के नीचे खुडखुडिया नामक जुआ खेलते 03 जुआरी गिरफ्तार
बागबाहरा पुलिस को 07 नवम्बर के मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नरतोरी आम गली में कुछ लोगों के द्वारा रूपये पैसो की हारजीत की दांव लगाकर खुड़खुडिया नामक जुआ खेल रहे है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान आम गली ग्राम नरतोरी पहुंच कर घेराबंदी किया जहां पर कुछ लोग बिजली खम्भा लाईट की रोशनी में खुडखुडिया पट्टी एवं गोटी से रूपये पैसो की हारजीत का दाव लगाकर खुड़खुडिया नामक जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर गवाह गोपाल चन्द्राकर पिता देवानंद चन्द्राकर एवं दामन चक्रधारी पिता हीरालाल चक्रधारी साकिनान नरतोरी के समक्ष रंगे हाथों खुडखुडिया खेलते पकड़ा गया.
जिन्हे नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम 01. खेमराज चन्द्राकर उम्र 35 वर्ष, 02. पवन चन्द्राकर उम्र 27 वर्ष, 03 देवेन्द्र चन्द्राकर उम्र 31 वर्ष सभी साकिनान नरतोरी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाले बताये।
जिसके कब्जे से नगदी 9780 रू. एवं 6 नग खड़खड़ीया गोटी एवं पट्टी व टोकरी को जप्त किया गया । आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।