सांकरा : सड़क किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, अज्ञात वाहन ... - CG Sandesh

सांकरा : सड़क किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, अज्ञात वाहन के ठोकर से हुई थी मौत.

कोटवार सामुएल तांडी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम नारायणपुर में रहता है कि 07 नवम्बर 2022 को सुबह उसे पता चला कि ग्राम नारायणपुर NH 53 रोड में कोई अज्ञात व्यक्ति का शव पडा है जाकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति का शव उम्र करीब 45, 50 साल, हुलिया चेहरा में ढाही, बाल में जटा है उपर में फुल शर्ट छिंटदार, पीला रंग टी शर्ट , छिंटदार लोअर, चेकदार लूंगी पहना है शव रोड किनारे पडा है जिसे देखने से ऐसा लगता है कि 06 नवम्बर 2022 से 07 नवम्बर 2022 के दरम्यानी रात को कोई अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाकर ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया है. जिससे अज्ञात व्यक्ति को बांये हाथ के कोहनी के पास, सिना एवं पेट, कमर में गंभीर चोट आने से मौत हो गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें