सांकरा : मकान के सामने अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार   - CG Sandesh

सांकरा : मकान के सामने अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार

सांकरा पुलिस को 07 नवम्बर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भोकलुडीह में एक व्यक्ति अपने मकान के सामने रोड किनारे में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ आरोपी के मकान के सामने रोड किनारे भोकलुडीह में रेड किया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये जहां पर एक व्यक्ति मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम अमरुद कुर्रे पिता मंगलदास कुर्रे उम्र 50 साल साकिन भोकलुडीह का होना बताया जिसके कब्जे से 04 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, 05 नग खाली झिल्ली जिसमें शराब की गंध आ रही है , 06 नग खाली पानी पाउच को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें