बस और बाइक की भिडंत, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 3 की मौत - CG Sandesh

बस और बाइक की भिडंत, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 3 की मौत

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवारों को बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गयी. बाइक को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वासुदेव ट्रैवेल्स की बस दोपहर के वक्त रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही थी। तभी बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे इतना भीषण था कि बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

वहीं बस भी वहीं अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा अमलीडीह के पास हुआ है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पूंजीपथरा और घरघोड़ा पुलिस की टीम पहुंची है।
बताया जा रहा है जो बाइक में सवार 3 लोग थे, वे जमडबरी के रहने वाले थे। तीनों भेंडरा पंचायत में कार्तिक मेला घूमने गए थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें