news-details

9 नवम्बर, बुधवार 2022 का राशिफल

संवत :- 2079
मास :- मार्गशीर्ष
तिथि :- प्रतिपदा 05:19 पी एम
पक्ष :- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र :- कृत्तिका नक्षत्र स्वामी सूर्य
वार :- बुधवार
पंचक :- नही
चंद्र :- मेष 07:59 ए एम तक
सूर्य :- तुला
अभिजीत मूहर्त :- कोई नही
राहुकाल :- 12:18 पी एम से 01:40 पी एम
दिशाशूल :- उत्तर

मेष राशि :- आज आपको सावधान रहना होगा।व्यापार में हानि हो सकती है।कानूनी मामलों को लेकर उलझन में रहेंगे।विवाद की स्थिति से दूर रहें।खानपान में लापरवाही सेहत खराब करेगी।दंपत्ति को एक दूसरे का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि :- किसी के बहकावे में आकर आर्थिक नुकसान न करें।आपकाे नए स्रोतों से आय हो सकती है।पारिवारिक समस्या के चलते चिंता बढ़ेगी।संतान के इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है।कर्ज की रकम वापस करने में दिक्कत होगी।

मिथुन राशि :- आज विद्यार्थियों काे अच्छी खबर मिल सकती है।नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे।कारोबार को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है।आपके विचारों से दूसरे प्रभावित रहेंगे।महिला वर्ग को लाभ हो सकता है।तनाव कम होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन खास रहेगा। आय बढ़ेगी,खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे।विदेश में रहने वाले परिवार के लोगों से अच्छी खबर मिलेगी।पारिवारिक विवाद दूर होंगे।अनजान लोगों से सावधान रहें।

सिंह राशि :- आपको किसी बात का पछतावा हो सकता है।दोस्तों से गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करेंगे।किसी के काम में दखल न दें।व्यापार अच्छा चलेगा।अपने कार्य के प्रति ईमानदार बने रहें।नौकरी में प्रमोशन की संभावना है।

कन्या राशि :- पारिवारिक कार्यों में ज्यादा खर्च होगा।धार्मिक आयोजन हो सकते हैं।अनजान लोगों से सावधान रहें।राजनीतिक लोगों को फायदा हो सकता है।कारोबार में बड़ा लाभ होने की संभावना है।यात्रा सफल रहेगी।

तुला राशि :- आज अच्छी खबर मिलेगी।ऑनलाइन शापिंग में डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है।नए स्रोत से लाभ होगा।आपकाे कार्यस्थल पर बड़े मौके मिलेंगे।सामाजिक जीवन सुखद रहेगा।परिवार के लोगों से सामंजस्य रहेगा।

वृश्चिक राशि :- व्यापार से जुड़े काम में हानि हो सकती है।पैतृक मामलों को लेकर विवाद होने की संभावना है।आपका अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।दिन की शुरूआत में कुछ उलझन रहेगी।मित्रों से मुलाकात होगी।

धनु राशि :- आज आपको पैतृक संपत्ति में लाभ होगा।पूर्व के विवादों का हल निकलेगा।रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी।यात्रा को टालने का प्रयास करें।रोचक कार्यों में हिस्सा लेंगे।शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि :- आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।दैनिक कार्यों में बदलाव कर सकते हैं।आपके व्यवहार से किसी को ठेस लग सकती है।कारोबार के काम में गलती होने की संभावना है।गुप्त बातों का खुलासा न करें।प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि :- रिश्तेदारों से मधुरता रहेगी।अपने आय के साधनों में वृद्धि करेंगे।परिवार के लोगों से साथ वक्त बीतेगा।बच्चों से अच्छा व्यवहार करें।व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि :- रूखे व्यवहार के चलते लोग आपसी दूरी बना सकते हैं।पूजापाठ में मन लगेगा।विद्यार्थियों को आज तनाव हो सकता है।कामकाजी लोगो के साथ विवाद होने की संभावना है।प्रमोशन को लेकर इंतजार करना होगा।खर्च संभलकर करें।




अन्य सम्बंधित खबरें