पिथौरा : मेरे जमीन तरफ मकान बना रहा है कहकर लकडी से मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : मेरे जमीन तरफ मकान बना रहा है कहकर लकडी से मारपीट

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम किशनपुर मेरे जमीन तरफ मकान बना रहा है कहकर लकडी से मारपीट किया है, पार्थी ने मामला दर्ज किया है.
गजानंद बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम किशनपुर में रहता है. खेती किसानी का काम करता है. 08 नवम्बर 2022 करीबन 04.00 बजे शाम अपने घर के बाडी तरफ नया मकान बनाने के लिये दिवाल खडे कर रहे थे.

उसी समय गजानंद बरिहा के गांव का जयकुमार बरिहा ने मेरे जमीन तरफ मकान बना रहा है कहकर गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौच कर लकडी उठाकर पीठ में मारपीट कर चोट पहुंचाया. घटना को उसकी पत्नी सेविका बरिहा एवं सम्पत बरिहा, सुरेश बरिहा देखे सुने हैं.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें