पिथौरा : शराब पीकर अश्लील गाली गलौज कर रहें थे मना करने पर त... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब पीकर अश्लील गाली गलौज कर रहें थे मना करने पर तीन लोगो ने डंडे से पीटा

पिथौरा थाना अंतर्गत सेवैयाकला में शराब पीकर अश्लील गाली गलौज कर रहें थे मना करने पर तीन लोगो ने डंडे से पिटायी की है, पार्थी के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.
सेवैयाकला का रामलाल निषाद ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है. 08 नवम्बर 2022 को सेवैयाकला नदिया के पास अपने बाडी में पार्थी एवं बुधेश्वर, सुखसागर, उमेन्द्र काम कर रहे थे.
कुछ दुरी पर रामलाल निषाद की नतनीन लोग पिकनिक मना रहे थे, वहीं पास में पिथौरा के मनबोध यादव, योगेश ठाकुर एवं उनके साथी भी पिकनिक मना रहे थे वो लोग शराब पीकर करीब दोपहर 03/30 बजे जोर- जोर से गंदी - गंदी गाली गलौच कर रहे थे.

तब पार्थी एवं बुधेश्वर, सुखसागर, उमेन्द्र वहां जाकर यहां पर बच्चे लोग हैं गंदी-गंदी गाली गलौच क्यों कर रहे हो कहने पर तुम लोग कौन होते हो गाली गलौच करने से मना करने वाले कहकर डण्डा से पार्थी के सिर में एवं सुखसागर के सिर में, उमेन्द्र के पीठ में, बुधेश्वर के पीठ में मारपीट कर चोट पहुंचाये एवं जान से मारने की धमकी दिये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें