ICC T20 WC 2022 : पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराक... - CG Sandesh

ICC T20 WC 2022 : पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर बनाया फाइनल में जगह...

ICC T20 WC 2022, PAK vs NZ: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही पाक ने टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल में जगह बना ली है.

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल में जगह बना ली है. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 153 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में पाक ने 3 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. पाक के लिए मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने शानदार प्रदर्शन किया. इन दोनों ने अर्धशतक जड़े. जबकि शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने नाबाद अर्धशतक लगाया।



न्यूजीलैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम की खतरनाक शुरुआत रही. कप्तान बाबर और रिजवान के बीच शतकीय साझेदारी हुई. इसके बाद बाबर 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके लगाए. रिजवान ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. रिजवान की इस पारी में 5 चौके शामिल रहे. मोहम्मद हारिस 26 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें