इतने करोड़ में बिके राइट्स...पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले चकनाच... - CG Sandesh

इतने करोड़ में बिके राइट्स...पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले चकनाचूर किया RRR का रिकॉर्ड

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म फिल्म ‘पुष्पा: द राइज” रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फैंस को अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है।

‘पुष्पा द रूल’ को लेकर काफी अपडेट सामने आते रहते है। अभी हाल ही में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ को लेकर खबर आई थी कि ये फिल्म इंडिया के बाद रूस में रिलीज होने वाली है। इसके बाद पुष्पा 2 को लेकर एक खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे है।

रिलीज से पहले ‘पुष्पा द रूल’ करेंगी मोटी कमाई


अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। कुछ महीने पहले फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबर सामने आई थी, इसके बाद अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ रहे है।

फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने इस फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स सुरक्षित करने के लिए 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि तय की है। जिसे जानने के बाद कई लोग हैरान नजर आ रहे है, क्योंकि इस से इसकी कीमत राजामौली की ‘आरआरआर’ से भी ज्यादा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘आरआरआर’ के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स 70 करोड़ रुपये में बिके थे। (यह भी पढ़े: ब्रेकअप के बाद भी अपना ‘सच्चा प्यार’ नहीं भुला पाईं ये हसीनाएं)

इस साल रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ यानी ‘पुष्पा द रूल’ की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन मीडिया की खबरों के अनुसार ये फिल्म अगस्त 2023 में बड़े पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फाजिल भी नजर आने वाले है।




author

CGSANDESH ADMIN

बसना
अन्य सम्बंधित खबरें