एक परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर; 5 लोगों की मौत, एक बच्ची ... - CG Sandesh

एक परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर; 5 लोगों की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर

बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक परिवार द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या करने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि शुरूआती जांच में पूरे परिवार के सल्फास खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आयी है।

"प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि कर्ज़ से परेशान होकर इन्होंने ये कदम उठाया है। सभी पहलुओं की जांच की जाएगी" - डॉ. गौरव मंगला, एसपी नवादा, बिहार


अन्य सम्बंधित खबरें