डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली कहानी...महिला ने प्लास्टिक ... - CG Sandesh

डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली कहानी...महिला ने प्लास्टिक की गुड़िया को दिया जन्म !

उत्तर प्रदेश। इटावा में एक महिला के प्रसव का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के 18 साल बाद महिला खुद को प्रग्नेंट बताकर हॉस्पिटल पहुंची। डॉक्टरों को बताया कि मेरा घर पर ही अबार्शन हो गया है, जबकि डॉक्टर का कहना है कि महिला प्रेग्नेंट ही नहीं थी क्योंकि जिस भ्रूण को दिखाकर वह अबॉर्शन की बात कह रही है वह एक प्लास्टिक की गुड़िया जैसा है, जिसे रंगा गया है। प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन की बात झूठी है। मामला बढ़पुरा CHC का है।



गांव रामिकावर की रहने वाली सीमा देवी पत्नी सत्येंद्र सिंह की शादी को 18 वर्ष हो चुके हैं। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह सास के साश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़पुरा पहुंची और डॉक्टर को अबॉर्शन की बात बातकर भर्ती हो गई। सीमा के साथ आई उसकी सास उषा देवी ने एक प्लास्टिक के खिलौने जैसे दिखने वाले को भ्रूण बताकर कहा कि कि ये उनकी बहू सीमा देवी का नवजात बच्चा है। यहां तैनात डॉक्टर और स्टाफ नर्स बच्चे के स्थान पर प्लास्टिक की गुड़िया देखकर भौचक्के रह गए। डॉक्टर ने जब महिला से जानकारी मांगी तो वह दिखा नहीं सकी। उसने पेट के संक्रमण के कागज दिखाए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें