पिथौरा : पुरानी रंजिश को लेकर भतीजे ने की मारपीट
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम मेमरा में पुरानी रंजिश को लेकर भतीजा ने मारपीट की है, पार्थिया ने भतीजे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
हेमोकांति दास पुलिस को बतायी कि ग्राम कुशभांठा में रहती है। खेती किसानी का काम करती है । वह अपने मायके ग्राम मेमरा 10-12 दिन पहले अपने पिता का हालचाल जानने आई थी कि 09 नवम्बर 2022 को वह अपने मायके घर के पास बैठी थी कि करीबन शाम 06.00 बजे हेमोकांति का भतीजा रोहन नाग पुरानी आपसी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर उसे पकडकर दिवाल में धक्का देने से दिवाल से टकराने पर पार्थिया के दाहिना हाथ और सिर के बांये तरफ चोट लगा है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
अन्य सम्बंधित खबरें