जूस पीने के बाद युवक की हुई मौत...Youtube देखकर बनाया लौकी क... - CG Sandesh

जूस पीने के बाद युवक की हुई मौत...Youtube देखकर बनाया लौकी का जूस

मध्य प्रदेश। इंदौर में एक युवक की लौकी का जूस पीने के बाद मौत हो गई है। हाथ में दर्द होने के कारण युवक ने यूट्यूब देखकर लौकी का जूस बनाया था जिसे पीने के बाद उसे उल्टी-दस्त होने लगे। बाद में उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसके हाथ में दर्द हो रहा था. फिर वो बाजार गया और लौकी खरीद कर लाया.



इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र की स्वर्णिम बाग कॉलोनी में रहने वाले धर्मेंद्र करौली के परिजनों ने बताया, बुधवार सुबह उसे बाएं हाथ में तेज दर्द शुरू हुआ। इसके बाद वो बाजार गया और वहां से लौकी खरीद कर लाया। घर आने के बाद धर्मेंद्र ने यूट्यूब पर लौकी का जूस बनाने की विधि देखी। जूस तैयार होने के बाद उसने पीया और जाकर लेट गया।

इसके बाद धर्मेंद्र को उल्टी-दस्त होने शुरू हो गए। फिर बहुत ही ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगी। हम उसे पास के ही अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद अस्पताल ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें