पिथौरा : तालाब से नहाकर आ रही महिला को बाइक ने मारी जोरदार ठोकर, मौके पर हुई मौत
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम राजाडेरा में तालाब से नहाकर आ रही महिला को बाइक ने मारी जोरदार ठोकर, मौके पर हुई मौत, बाइक चालक के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है.
सुधराम बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह रोजी मजदुरी का काम करता है। 10 नवम्बर 2022 को उसकी माताजी जानकी बरिहा दोपहर को गांव के तालाब में नहाने गई थी, नहाकर तालाब से घर वापस पैदल आ रही थी कि तालाब से थोडा आगे पक्की सडक के पास पहुंची थी कि करीबन 13/00 बजे मोटर सायकल एचएफ डीलक्स सोल्ड जो ग्राम ढेबीखार से पिथौरा की ओर आ रही थी.
जिसके चालक द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर पार्थी की माता जानकी बरिहा को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से ठोकर के कारण नीचे गिरने से सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो0सा0 एचएफ डीलक्स सोल्ड का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।