जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक , मशहूर एक्टर सिद्धांत की मौत
मुंबई : टीवी के फेमस एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, जिन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है उनका निधन हो गया है.
टीवी इंडस्ट्री से एक बार फिर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं.
फ़िलहाल जो खबरे सामने आ रही है उसके अनुसार 46 साल के एक्टर का निधन जिम में वर्कआउट करने के दौरान हुआ.
सिद्धांत को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टर्स ने सिद्धांत को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे. राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान के बाद यह तीसरी डेथ है जो जिम में वर्कआउट करते हुए किसी एक्टर की हुई है.
जय भानुशाली ने किया कन्फर्म
जय भानुशाली ने सिद्धांत वीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए.’ मीडिया संग बातचीत में जय भानुशाली ने सिद्धांत की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मुझे एक कॉमन दोस्त से यह खबर मिली. जिम में वर्कआउट करते हुए उन्होंने दम तोड़ा.
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे फेमस शो में नजर आ चुके हैं. उनके परिवार में पत्नी, सुपरमॉडल एलेसिया राउत और उनके दो बच्चे हैं. एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करने के बाद, सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने शो कुसुम के साथ अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने कई शो में लीड रोल निभाया था. उन्हें कसौटी ज़िंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है जैसे शो में देखा गया था. वो आखिरी बार टीवी शो क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी और ज़िद्दी दिल में नजर आए थे.
कर चुके हैं दो शादियां
सिद्धांत ने पहले इरा से शादी की थी, जिसे उन्होंने 2015 में तलाक दे दिया था. फिर वो 2017 में एलेसिया के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. उनकी पहली शादी से उनकी एक बेटी है, जबकि एलेसिया को उनकी पिछली शादी से एक बेटा है.
अन्य सम्बंधित खबरें