यहाँ की जनता को  CM का  यहाँ तोहफा... सरकार ने आरक्षण बढ़ाकर ... - CG Sandesh

यहाँ की जनता को CM का यहाँ तोहफा... सरकार ने आरक्षण बढ़ाकर किया 77 प्रतिशत

झारखंड। झारखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज यानी शुक्रवार को किया गया था। आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। आज विधानसभा में दो बिल लाया गया था जिसमे पहला स्थानीयता के लिए 1932 के खतियान को आधार बनाना और दूसरा ओबीसी समेत अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने संबंधी विधेयक।



आज दोनों प्रस्ताव विधानसभा में पास कर दिया गया जिसमे ST आरक्षण 28% व OBC को 27% करने का बिल पास कर दिया गया है। देश में अब सबसे ज़्यादा 77% आरक्षण झारखंड में होगा। झारखंड में पहले जो आरक्षण प्रणाली था उसके अनुसार, एससी को 10 प्रतिशत आरक्षण, एसटी को 26 प्रतिशत, ओबीसी को 14 प्रतिशत और इडब्लूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता था। कुल मिला दिया जाए तो ये 60 प्रतिशत हो जाता है। लेकिन झारखंड में नई आरक्षण प्रणाली लागू होने के बाद ये आंकड़ा काफी बढ़ जाएगा और कुल आरक्षण का प्रतिशत 77 हो जाएगा।

मॉनसून सत्र के इस विस्तारित सत्र में सरकार दो विधेयक लेकर आई। दोनों ही बिल में नौंवीं सूची में शामिल करने का प्रस्ताव था। इसको लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश के वीर शहीदों और आंदोलनकारियों का सपना साकार हुआ। उन्होंने लिखा, “झारखंड के वीर शहीदों और आंदोलनकारियों का सपना हुआ साकार. 1932 का खतियान आधारित स्थानीयता तथा एसटी-28%, पिछड़ा-27% और एससी-12% आरक्षण विधेयक माननीय विधानसभा के विशेष सत्र से हुआ पारित. जो कहते हैं, वो करते हैं. झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखंड




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें