बलात्कार के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा - CG Sandesh

बलात्कार के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही : कोर्ट ने बलात्कार के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी आनद सिंह गोड़ के खिलाफ पेंड्रा थाना में आईपीसी की धारा 363,366,376, का मामला था दर्ज. शिकायत के बाद से आरोपी फरार था. आरोपी के पकड़े जाने के बाद मामले में फैसला सुनाया गया.

अपर जिला एवं सत्र पेंड्रारोड न्यायधीश किरण थवाईत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. पैरवी विशेष लोक अभियोजक पंकज नागाईच ने बताया कि आरोपी आनंद सिंह गोड़ उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सरखोर पेंड्रा ने साल 2010 में नाबालिग पीड़िता को मोटरसाइकिल में जबरन बैठाकर कारी आम के जंगलों में जबरन अनाचार किया था.


जब पीड़िता ने इस मामले की पेंड्रा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करनी चाही तो आरोपी ने शादी आश्वासन देकर उसे किराए के मकान में रख लिया. यह कहते हुए कि मैं तुमसे बहुत जल्द ही विवाह करूंगा और 2 साल तक शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग पीड़िता के साथ लगातार दैहिक शोषण करता रहा.

इस बीच नाबालिग पीड़िता गर्भवती भी हो गई. पीड़िता ने अपराधी आनंद सिंह गोड़ से लगातार शादी के लिए गुहार करती रही, लेकिन अपराधी अपने शादी के वादे से मुकर गया और गर्भवती पीड़िता को छोड़कर भाग गया. इस बीच पीड़िता ने अपराधी के परिजनों से सहायता भी मांगी, लेकिन अपराधी के परिजनों ने उसे दुत्कार कर भगा दिया.

जब पीड़िता का बच्चा हो गया तो उसने आरोपी आनंद सिंह गोड़ के खिलाफ पेंड्रा थाने में साल 2012 में लिखित एफआईआर कराई थी, जिस पर पेंड्रा थाने में 363,366,376 अपराध पंजीबद्ध किया गया था. एफआईआर होने बाद 9 साल तक आरोपी फरार था, जिसे पिछले साल अरेस्ट किया गया था.

साल भर के अंदर इस मामले सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायालय पेंड्रारोड द्वारा आरोपी आनंद सिंह गोंड के खिलाफ मामला सिद्ध पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें