Crime : रूपयों से भरा बैंग लेकर फरार हुए बदमाश , कंपनी मैने... - CG Sandesh

Crime : रूपयों से भरा बैंग लेकर फरार हुए बदमाश , कंपनी मैनेजर हुआ उठाईगिरी का शिकार

बिलासपुर। बढ़ते अपराधों के बीच न्यायधानी में प्राइवेट कंपनी( private company) के मैनेजर से 5 लाख 68 हजार की उठाईगिरी कर ली। मैनेजर बैंक से रुपये निकाल कर जा रहा था। इस दौरान जूस पीने के लिए रुका तभी यह घटना हुई। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।



पीड़ित राधेश्याम इंटरप्राइजेज में विक्की पैगवार मैनेजर मैनेजर का काम करता है। वह कंपनी( company) के बाहरी काम निपटाने के अलावा बैंक से रकम निकालने व जमा करने का काम भी करता है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के बावली कुआं स्थित सेंट्रल बैंक से चार लाख रुपये निकाल कर तोरवा थाना क्षेत्र के तितली चौक स्थित स्टेट बैंक पहुँचा। यहां से भी उसने 1 लाख 68 हजार रुपये निकाले । और काले रंग की बैग में भर कर सिरगिट्टी की तरफ जा रहा था।

पुलिस कर रही जाँच ( investigation)


तोरवा थाने के पास स्थित बंगाली स्कूल( bengali school road ( रोड में एक फल दुकान में जूस पीने रुका था। तभी एक व्यक्ति ने आकर विक्की से सामान्य बात चीत की। फिर उसके कपड़ों में कीड़ा लगे होने की जानकारी देकर कीड़ा निकालने के बहाने उसे बातों में उलझा कर रखा। इस बीच उसने बैग नीचे उतार कर रख दिया था। तभी दो बाइक सवार आये और बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। विक्की ने उन्हें दौड़ाया, इस बीच पहले बात करने वाला युवक भी फरार हो गया। विक्की ने इसकी शिकायत( complain) तोरवा थाने मे की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच व आरोपियो की तलाश शुरू कर दी।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें