बागबाहरा : सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत  - CG Sandesh

बागबाहरा : सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

बागबाहरा क्षेत्र के बसुलाडबरी पुलिया के पास दो बाइक सवार आपस में टकरा गये, जिसमे एक बाइक सवार की मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकरी के अनुसार मृतक संतोष दीवान पिता सहदेवा दीवान उम्र 45 साल साकिन डोकरपाली थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद की मर्ग जांच किया। मर्ग के दौरान मृतक के परिजन का कथन लिया जो अपने कथन द्वारा बताये कि 06/10/2022 के 12:10 बजे को मृतक संतोष दीवान अपने मो0सा0 क्र. CG 06 GC 5648 में नर्रा से डोकरपाली वापस अपने घर जा रहा था कि ग्राम बंसुलाडबरी मेन रोड पुलिया के पास पहुचा था.

उसी समय ग्राम बंसुलाडबरी की ओर से आ रही मो0सा0 क्र. CG 06 GS 3613 का चालक अपने वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चला कर मृतक के मो0सा0 क्र. CG 06 GC 5648 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे मृतक संतोष दीवान के सिर एवं चेहरा में गंभीर चोंट लगी थी, जिसके घटना स्थल से उठाकर सीएचसी बागबाहरा लाये जहां डाक्टर द्वारा चेक करने मृत घोषित कर दिया, मृतक की मृत्यु वाहन क्र. CG 06 GS 3613 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक के मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मृतक को आयी चोंट से मृत्यु होना बताये ।
मर्ग की संपूर्ण जांच पर अपराध धारा 304ए भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने पर आरोपी वाहन क्र CG 06 GS 3613 एवं चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें