कोमाखान : रूपये पैसा का दांव लगवाकर सट्टा खिलाते दुकान संचालक गिरफ्तार
कोमाखान पुलिस को 11 नवम्बर 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि कोमाखान शराब भट्टी के पास जैन काम्प्लेक्स के एक दुकान में एक व्यक्ति लोगों से अंको में रूपये पैसा का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलवा रहा है. पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये दुकान पर रेड कार्यवाही किया गया. मौका पर दुकान संचालक श्याम यादव पिता भुनेश्वर यादव उम्र 35 वर्ष ग्राम वार्ड नंबर 11बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का उपस्थित मिला.
संदेही श्याम यादव का तलाशी लेने पर शर्ट की जेब में 01 नग सट्टा पट्टी जिसमें 2225/- रूपये का नंबरो का दांव लगा लिखा हुआ तथा नगदी रकम 1230/- रूपये, 01 नग डाट पेन को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।
आरोपी श्याम यादव का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें