बागबाहरा : छिनदादर से 45 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बागबाहरा : छिनदादर से 45 लीटर महुआ शराब जप्त.

बागबाहरा पुलिस ने छिनदादर में 12 नवंबर को मुखबिर की सुचना पर एक आरोपी से कुल 45 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति कछुआ नाला के पास महुआ पेड़ के नीचे छिनदादर में शराब बिक्री करने हेतु रखा था जिसकी सूचना पर मौके में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया जहां मान सिंह गोड पिता संतराम गोड उम्र 34 साल के कब्जे 07 नग पीले रंग की 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुयी कुल 35 लीटर एवं एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुयी 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कुल जुमला शराब 45 लीटर जुमला कीमती 9000 रूपये का रखें मिला जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें