सांकरा : ट्रक चालक की लापरवाही से वाहन क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज.
सांकरा पुलिस ने 11 नवम्बर को लोहराकोट के पास सड़क दुर्घटना में वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
प्रार्थी शैलेन्द्र कुमार डडसेना ने पुलिस को बताया कि 11 नवम्बर 22 को वह वाहन क्रमांक CG 11 AX 6764 में रायपुर से अपने गांव करनौद, जिला जांजगीर आ रहा था, इसी दौरान एनएच 53 रोड़ ग्राम लोहराकोट के पास शाम करीब 05.00 बजे ट्रक क्रमांक MH 40 BL 5411 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर उनके वाहन क्रमांक CG 11 AX 6764 को बगल से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे वाहन में बगल सीट में बैठे वीरेन्द्र दास वैष्ण्व के बांये कंधे , सीने में चोट आया है तथा वाहन पुरी तरह से क्षतिगस्त् हो गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक क्रमांक MH 40 BL 5411 के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.