तेन्दूकोना : तालाब में नहाते वक्त पड़ा मिर्गी का दौरा, महिला ... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : तालाब में नहाते वक्त पड़ा मिर्गी का दौरा, महिला की मौत

तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम अनवरपुर निवासी एक महिला को तालाब में नहाते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी में डूबकर मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया की 13 नवम्बर की सुबह करीब 07:30 बजे टुरीझर के नया तालाब में अनवरपुर निवासी भगवती दीवान पति जयसिंग उम्र 31 साल नहाने गयी थी. नहाते वक्त उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह पानी में डूब गयी और उसकी मौत हो गयी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें