PAK Vs ENG Final : दूसरी बार टी20 विश्‍व कप का बना चैंपियन..... - CG Sandesh

PAK Vs ENG Final : दूसरी बार टी20 विश्‍व कप का बना चैंपियन... पाकिस्‍तान को हराकर इंग्‍लैंड ने रचा इतिहास

T20 WC Final : टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में इंग्‍लैंड की टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्‍तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही इंग्‍लैंड दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बन गया है। पाकिस्‍तान ने विशाल स्कोर नहीं बनाया था इसके बावजूद मैच काफी रोमांचक रही। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिला। लेकिन आखिर में मैच इंग्‍लैंड ने एक ओवर पहले ही यह जीत लिया।


बता दें टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार साल 2010 में इंग्‍लैंड टीम ने ख़िताब अपने नाम किया था। वहीं साल 2019 में इंग्‍लैंड ने 50 ओवरों के विश्‍व कप का ट्रॉफी अपने नाम किया था। अब इंग्‍लैंड की टीम भी वेस्‍टइंडीज के बराबर दो बार टी20 वर्ल्ड कप में जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है।

फाइनल मैच में पाकिस्‍तान की टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान इंग्‍लैंड की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। इंग्‍लैंड ने 45 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। नंबर-4 पर बल्‍लेबाजी के लिए आए बेन स्‍टोक्‍स ने रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई। स्‍टोक्‍स ने नाबाद 49 गेंदों पर 52 रन बनाए। इससे पहले जोस बटलर ने सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर 17 गेंदों पर 26 रन बनाए थे।

बेन स्‍टोक्‍स की मुश्किल वक्‍त पर टीम के लिए 49 गेंदों पर 52 रन की पारी के दम पर इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को पांच विकेट से मात दी। इसके साथ ही इंग्‍लैंड की टीम दूसरी बार टी20 की बादशाह बन गई है। साल 2010 के बाद इंग्‍लैंड ने टी20 विश्‍व कप का खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पाकिस्‍तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान इंग्‍लैंड ने एक ओवर पहले ही मैच अपने नाम कर लिया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें