बागबाहरा : खेत में ले जाकर की मारपीट, जलती सिगरेट से दागा, र... - CG Sandesh

बागबाहरा : खेत में ले जाकर की मारपीट, जलती सिगरेट से दागा, रात भर खेत में पड़ा रहा व्यक्ति

बागबाहरा थाना अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति ने खेत में ले जाकर मारपीट कर जलती सिगरेट से दागा, जिससे पार्थी का शरीर कई जगह जला है. कन्हैया यादव ने इसकी शिकायत पुलिस से की है.
कन्हैया यादव ने पुलिस को बताया वार्ड नं0 14 पोटरपारा बागबाहरा में रहता है. वह राम बली गुप्ता के कबाडी दुकान में मजदूरी करता है. 11 नवम्बर को भी रोज की भांति उसके यहां काम करने गया था. शाम करीब 7 बजे जयसुर्या सोनवानी उर्फ सुर्या सोनवानी अपनी स्कूटी में आया और पार्थी को साथ चलने बोला, जिससे कन्हैया यादव उसके साथ स्कूटी में पीछे बैठकर संतोषी चन्द्राकर के घर गया. वहां पार्थी को मधु गुप्ता अपने रखे शराब को पिलाया पार्थी को नशा होने लगा.

तब पार्थी अपने घर जाने के लिए वहां से निकला ही था कि उसे कोई अज्ञात व्यक्ति अपनी स्कूटी में बैठाकर खोपली पडाव तरफ ले गया वह पार्थी को रास्ते में मां बहन की गंदी गंदी गालियां दे रहा था.

खोपली पडाव आर0टी0ओ0नाका के पहले रोड किनारे खेत के पास ले गया तथा खेत में उसे अश्लील गाली-गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करते अपनी जलती हुयी सिगरेट से कन्हैया यादव के शरीर को जलाने लगा.

वह उसे नही पहचान रहा था फिर भी वह उसे एैसा मत करो कहकर हाथ पांव जोड रहा था किन्तु वह जान से मार दुंगा कहकर धमकी देते हुये अपनी जलती सिगरेट से पार्थी के शरीर में कई जगह जला दिया.

वह अचेत होकर गिर गया । कन्हैया यादव वहां रात भर पडा रहा, दुसरे दिन 12 नवम्बर 2022 के प्रात: करीब 6 बजे होश आया वह वही नल में पानी पिकर थोडा देर आराम किया. फिर पैदल-पैदल शाम करीब 03/00 बजे अपने घर आया घर में उसका छोटा भाई बल्ली यादव एवं मोहल्ले के गौरी सोनवानी, कोदो सोनवानी एवं अन्य लोगों को बताया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें