न्यायधानी में चाकू की नोक 13 लाख की लूट - CG Sandesh

न्यायधानी में चाकू की नोक 13 लाख की लूट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी लूट की खबर आ रही है। यहाँ बिलासपुर के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में 13 लाख की लूट की वारदात हुई है। घटना बिलासपुर के दयालबंद स्थित सहायक अभियंता कार्यालय की बताई जा रही है। जहां नकाबपोश लूटेरों ने इस बड़ी लूट के वारदात को अंजाम दिया है।




जानकारी के मुताबिक ATP आपरेटर बिरेंद्र सोनवानी के गले में चाकू अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर के बीचोबीच हुई इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं घटना की जानकारी के लगते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुचे हुए हैं। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम रोज की तरह बिल संग्रहण केन्द्र में विद्युत राशि जमा होने के बाद केंद्र को बंद कर अंदर आपरेटर वीरेंद्र सोनवानी जमा राशि को गिन रहा था। तभी अचानक बिल संग्रहण केंद्र के अंदर चार नकाबपोश लोगों ने चाकू की नोक पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और आपरेटर वीरेंद्र से जमा हुई 13 लाख रुपये चाकू के नोक पर लूट कर फरार हो गए। लूट की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पहुंची। वहीं कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस और सायबर सेल की टीम खंगाल रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें