बागबाहरा : ठेला में लोगो को अवैध शराब पिलाते एक व्यक्ति गिरफ... - CG Sandesh

बागबाहरा : ठेला में लोगो को अवैध शराब पिलाते एक व्यक्ति गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस को 14 नवम्बर को मुखबीर सुचना मिला कि वार्ड नं0 07 पानी टंकी के पास जवाहर चन्द्राकर नामक व्यक्ति द्वारा अपने ठेला में लोगो को शराब पीने पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान पहुंच कर घेराबंदी किया। शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गये, जहां पर एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिन्हें हिरासत में लेकर नाम पता पुछने पर अपना नाम जवाहर चन्द्राकर पिता स्व0 टेनू राम चन्द्रकार उम्र 59 साल साकिन वार्ड नं0 04 ढांगाडिपरा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से तीन नग देशी प्लेन की पौवा वाली शीशी में 40-40 एमएल भरी हुयी कुल 120 एमएल कीमती 100 रूपये, 03 नग डिस्पोजल गिलास, 02 पैकेट फल्ली दाना एवं दो नग देशी प्लेन के 180 एमएल वाली खाली शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही है पुलिस स्टाफ गवाह के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें