नहर में डूब कर एक ही परिवार के पांच लोग की मौत... - CG Sandesh

नहर में डूब कर एक ही परिवार के पांच लोग की मौत...

गुजरात। कच्छ में एक महिला को बचाने के चक्कर में एक ही परिवार के पांच लोग नर्मदा नहर में डूब गए। घटना प्रागपुर थाना क्षेत्र के गुंडला गांव की है। पुलिस ने घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



जानकारी के अनुसार, कच्छ के मुंद्रा के गुंडला गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पानी भरने आई एक महिला नर्मदा नहर में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए आए घर के अन्य चार सदस्य भी डूब गए। नहर में डूबने से पांचों की की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर दमकल विभाग व मामलातदार सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और 15 वर्षीय एक किशोरी शामिल है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें