CM  बघेल का ग्राम घुमका में हुआ भव्य स्वागत - CG Sandesh

CM बघेल का ग्राम घुमका में हुआ भव्य स्वागत

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका पहुंचे है। यहां हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम घुमका से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम बेलगांव के माड़ीतराई गौठान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम बेलगांव में दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा।


मुख्यमंत्री बघेल ग्राम बेलगांव से शाम 4.35 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें