डॉगी ने मेड को काटा, अब निगम देगा दो लाख का जुर्माना - CG Sandesh

डॉगी ने मेड को काटा, अब निगम देगा दो लाख का जुर्माना

डॉग लवर्स को अब कुत्तों को पालने के लिए खास ध्यान रखना होगा वरना आपकी लापरवाही आपको लाखों का नुकसान करवा सकती है। कुत्ते को घर में रखने के साथ ही आपको यह सावधानी बरतनी होगी कि वह किसी को नुकसान न पहुंचाए, नहीं तो आपको लाखों रुपये तक जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

दरअसल, गुरूग्राम में एक परिवार की नौकरानी को पिटबुल डॉग ने काट लिया था जिसपर फैसला सुनाते हुए उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग ने नगर निगम पर दो लाख का जुर्माना लगाया है और कुत्ते को पकड़ने का आदेश दिया है। मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट कंस्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमिटी ने ये आदेश जारी किए हैं।


आयोग ने कहा है कि पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दो लाख रुपये दिए जाएं। आयोग ने कहा है कि नगर निगम चाहे तो मुआवजे की राशि पिटबुल डॉग के मालिकों से वसूल सकता है। बता दें कि गुरुग्राम के सिविल लाइन में 9 सितम्बर को मुन्नी नाम की महिला पर पालतू पिटबुल डॉग ने हमला किया था, इस हमले में महिला को गंभीर चोट आई थी।

11 नस्ल के कुत्तों के पालने पर लगाया गया प्रतिबंध

इन कुत्तों को पालने पर लगा है प्रतिबंध, जिसमें अमेरिकन पिटबुल टेरियर, डोगो अर्जेंटीनो, रॉटविलर, नेपोलियन मास्टिफ, बोईर बोइर, प्रेसा केनारिया, वॉल्फ डॉग, बेनडॉग, अमेरिकन बुलडॉग, फिला ब्रेसेलिरियो और केन कोरसो नस्ल के कुत्ते अब लोग नहीं पाल सकेंगे। कोर्ट ने इन सभी 11 नस्ल के कुत्तों के पालने के लिए जारी लाइसेंस को रद्द करने को कहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें