नाबालिग काे भगा ले गया युवक, 3 सालों तक बुझाता रहा हवस, अब ग... - CG Sandesh

नाबालिग काे भगा ले गया युवक, 3 सालों तक बुझाता रहा हवस, अब गिरफ्तार

गरियाबंद : शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती को युवक तमिलनाडु भगाकर ले गया था। 3 साल तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग युवती की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।




मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22 मई 2019 को उनकी नाबालिक लड़की घर से निकली है जो वापस नहीं आई है जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 का मामला दर्ज किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अपहृता को संदेही आरोपी ने बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देते हुए तमिलनाडु में अपने पास रखा है। अपहृता के परिजन एवं रिश्तेदारों ने फोन के माध्यम से संपर्क कर नाबालिग युवती को घर बुला लिया।


नाबालिग युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म किया है, जिस पर प्रकरण में धारा 366, 376, (2)ढ भादवि .जोड़ी गई है। मामले में आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पश्चात जेल भेजा गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें