बिहार राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे  आज हो सक... - CG Sandesh

बिहार राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आज हो सकते हैं घोषित

BPSC 67th PT Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा के पहले चरण यानि 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज, 17 नवंबर को कभी भी की जा सकती है। आयोग द्वारा बीपीएससी 67वीं पीटी रिजल्ट 2022 को घोषित किए जाने की तारीख 14 नवंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन सोमवार को सचिव द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक परिणामों की घोषणा मंगलवार, 15 नवंबर या बुधवार, 16 नवंबर को की जाएगी। ऐसे में जबकि नतीजों की घोषणा मंगलवार और बुधवार को नहीं की जा सकी तो संभव है कि बीएसएससी 67वीं प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 आज यानि वीरवार को घोषित कर दिए जाएंगे।

BPSC 67th PT Result 2022 Time: कितने बजे घोषित होंगे परिणाम? बिहार पीसीएस प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 की घोषणा आज कितने की जाएगी इस सम्बन्ध में राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, आयोग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीपीएससी 67वीं पीटी रिजल्ट 2022 की घोषणा बुधवार की शाम तक कर सकता है। ऐसे में परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे 4.75 लाख उम्मीदवारों के लिए आज का दिन निर्णायक हो सकता है।BPSC 67th PT

 Result 2022 Time: इन स्टेप में करें चेक वहीं, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बीपीएसससी 67वीं पीटी रिजल्ट 2022 की घोषणा करने के बाद परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी करेगा। इस लिस्ट के साथ-साथ परिणामों के सम्बन्ध में आधिकारिक विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर जारी की जाएगी। इस विज्ञप्ति का लिंक वेबसाइट के होम पेज पर ही घोषणा की तारीख के समक्ष एक्टिव किया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें