बीजेपी और यूजर्स ने जमकर कसा तंज, राहुल की सभा में भारत के र... - CG Sandesh

बीजेपी और यूजर्स ने जमकर कसा तंज, राहुल की सभा में भारत के राष्ट्रगीत की जगह बजा नेपाल का राष्ट्रगान

वाशिम। राहुल गांधी एक बार फिर बीजेपी और सोशल मीडिया यूजर्स का निशाना बने हैं। वजह है नेपाल का राष्ट्रगान। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के वाशिम में राहुल गांधी का कार्यक्रम था। वहां मंच से भारत का राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहा गया। राहुल समेत सभी लोग सावधान की मुद्रा में खड़े हुए। संगीत शुरू हुआ, लेकिन ये भारत के राष्ट्रगीत की जगह नेपाल का राष्ट्रगान निकला। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी को समझ आया कि ये भारत का राष्ट्रगीत नहीं है। जिसके बाद उन्होंने मंच पर पास खड़े नेताओं से इसे बंद करने के लिए कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।



वीडियो में ये भी दिख रहा है कि राहुल गांधी नेताओं से नेपाल का राष्ट्रगान बंद कराने को कह रहे हैं, लेकिन नेता समझ नहीं पा रहे कि राहुल गांधी क्या कहना चाहते हैं। इस पर बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र में बीजेपी के विधायक नीतेश राणे ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसे कॉमेडी सर्कस बताया है। बीजेपी के तमिलनाडु से नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर पूछा है कि राहुल गांदी, ये क्या है? वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स भी राहुल को ट्रोल करने लगे। तमाम यूजर्स ने तंज कसे। कुछ ने यूट्यूब के वीडियो लिंक कर बताया कि जो बजाया गया, वो नेपाल का राष्ट्रगान था।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें