115 बोरी अवैध धान जब्त, जाने क्या है मामला - CG Sandesh

115 बोरी अवैध धान जब्त, जाने क्या है मामला

जशपुर। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अवैध धान ( illegal paddy)परिवहन करने वाले कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।इसी कड़ी में तहसीलदार फरसाबहा ने बताया की विगत दिवस 15 नवम्बर 2022 को दोपहर 2.40 बजे तहसीलदार फरसाबहार तथा खाद्य निरीक्षक द्वारा धान मण्ड़ी प्रांगण गंझियाडीह का औचक निरीक्षक किए जाने पर किसान( farmer) शोभन राम निवासी ग्राम हाथीबेड के खाते के टोकन पर अवैध रूप हेमसागर यादव के द्वारा 115 बोरी धान पाया गया। जिससे मौके पर ही पंचनामा तैयार कर 115 बोरी अवैध धान को जप्त किया गया।



2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21.52 लाख

पिछले साल 24.5 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन करवाया था. जबकि साल 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21.52 लाख थी। साल 2021-22 में किसानों की संख्या 2020-21 की तुलना में ढाई लाख से ज्यादा बढ़ गई थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें