सोलर पम्प की चोरी , शातिर आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सोलर पम्प की चोरी , शातिर आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस द्वारा खेत में लगे इलेक्ट्रिक एवं सोलर पम्प की चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेमरी एवं दतरेंगी में खेत में लगे पम्प को चोरी किया गया था.

 आरोपी के कब्जे से 2 पम्प बरामद किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोरध्वज पिता गंगाराम यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम खैरवारडीह बताया। यह कार्रवाई गिधपुरी थाना ने की है. आरोपी का नाम - मोरध्वज पिता गंगाराम यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम खैरवारडीह थाना गिधपुरी यातायात पुलिस - चोलामंडलम कार्यालय बलौदाबाजार में यातायात जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया. सड़क में सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियम की जानकारी दी गई. वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा आमजनों को यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें