बागबाहरा : कुत्ता पालने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई जमक... - CG Sandesh

बागबाहरा : कुत्ता पालने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम खुसरूपाली (बोईदादर) में कुत्ता पालने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट हुई है, जिसमे पक्षों के द्वारा अलग अलग मामला दर्ज करवाया गया है.
अमर सिहं पांडे ने पुलिस को बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है । 15 नवम्बर को शाम करीब 07:00 बजे वह अपने घर पर था. उसी समय गाली गलौज की आवाज सुनकर बाहर निकल कर देखा तो परिवार के रेवती पांडे, अंजोर पांडे द्वारा बहु सुखवारो पांडे को कुत्ता पालने की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर रहे थे. जिसे पार्थी और उसका छोटा भाई भुखन पांडे द्वारा बीच बचाव करने गये। अंजोर पांडे शराब के नशे में था जो उन दोनों को मारने आये हो कहकर पास में पडे डण्डे से अमर सिहं पांडे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिये है। मारपीट से पार्थी के बांये गाल में चोट लग कर दर्द हो रहा है। घटना को गांव के अमर सिंग एवं दीपक चक्रधारी देखे एवं सुने है।

जबकि दुसरे पक्ष के रेवती पांडे पुलिस को बतायी कि वह ग्राम खुसरूपाली बोईदादर थाना बागबाहरा का रहने वाली है । खेती किसानी का काम करती है । 15 नवम्बर को शाम करीब 07:00 बजे रेवती पांडे अपने पति अंजोर पांडे के साथ अपने घर पर थी. उसी समय गाली गलौज की आवाज सुनकर वे दोनों बाहर निकल कर देखे तो उसकी पडोसी सुखवारो बाई द्वारा तुम्हारे घर का पालतू कुत्ता हमारे घर के पैरावट में आकर पैरा को तितर बितर कर देता है कहकर गाली गुप्तार कर रही थी. जिसे उन दोनों के द्वारा मना किया कि गाली गुप्तार क्यों कर रहे हो। इतने में सुखवारो के पति भुखन पांडे और जेठ अमर सिंह पांडे आये और तीनों एक राय होकर उन दोनों पति पत्नी को मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए अमर सिंह द्वारा पास में पडे डण्डे से मारपीट किया है एवं भुखन पांडे द्वारा हाथ मुक्के से तथा सुखवारो द्वारा उसके बाल को पकड कर खींची है। मारपीट से पति अंजोर पांडे को पीठ में एवं पार्थिया के दो दांत टूट गई है, दाहिने कंधा में चोट लगी है दर्द हो रही है। घटना को मानकी बाई गांव के अन्य लोग देखे सुने है।
मामले की शिकायत पर दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें