पटेवा : घर के बाड़ी से 07 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
पटेवा पुलिस को 16 नवम्बर 2022 को मुखबिर सूचना पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहो के साथ घटनास्थल आरोपी के घर के पीछे बाड़ी सेफ्टीक के पास ग्राम पचरी में शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी जैन कुर्रे पिता सेउक राम कुर्रे उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं एक सफेद रंग के दो लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाटल में करीबन 02 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 07 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2100 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी जैन कुर्रे का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें